इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में लगी आग, 15 नवजात मासूमों की मौत, जांच कमेटी गठित

इस्लामाबाद, 26 अगस्त पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सुबह एक अस्पताल में भीषण आग लग गई।जिसमें 15 मासूम नवजात बच्चों की मौत हो गई।हादसा पाकिस्तान…

इस्लामाबाद

इस्लामाबाद, 26 अगस्त

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सुबह एक अस्पताल में भीषण आग लग गई।जिसमें 15 मासूम नवजात बच्चों की मौत हो गई।हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल में हुआ। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वार्ड में 16 नवजात बच्चे थे , जिनमें से केवल 1 नवजात को ही बचाया जा सका।बताया जा रहा है कि आग सुबह 7 बजे लगी थी।

शॉर्ट सर्किट या AC कंप्रेसर में विस्फोट से लगी आग

अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।आग लगने के वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे

छह दमकल गाड़ियां और चार एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां और चार एंबुलेंस मौके पर पहुंची। प्रशासन ने घटना की जांच के लिए जांच समिति गठित की है।

PIMS इस्लामाबाद का सबसे बड़ा अस्पताल

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) इस्लामाबाद का सबसे बड़ा अस्पताल माना जाता है। करीब 140 एकड़ में यह अस्पताल फैला हुआ।इसके परिसर में इस्लामाबाद अस्पताल, चिल्ड्रन्स अस्पताल, मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर, बर्न केयर सेंटर और कार्डियक सेंटर जैसे प्रमुख चिकित्सा केंद्र शामिल हैं। हादसे के बाद अस्पताल की फायर सेफ्टी और नवजात बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

अन्य खबरें जानें-

फरीदाबाद मार्केट में जूतों की दुकान पर अज्ञात युवकों ने लाठी-डंडों से की तोड़फोड़,एक युवक जख्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *