ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पिछले कुछ समय से आम आदमी के अधिकार ‘आधार’ को लेकर कई विवाद सामने आ रहे हैं। सबसे बड़ा आरोप आधार के असुरक्षित रहने के हैं। इससे निजात दिलाने के लिए आधार कार्ड वेरिफिकेशन के दौरान फेस ऑथेंटिकेशन शुरू करने की बात कही गई है। इसको लेकर UIADI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने तैयारियां लगभग पूरी भी कर ली हैं।
दरअसल, लगातार आधार कार्ड से जुड़ी जानकारियों के लीक होने की शिकायत सामने आने के बाद इसका फैसला लिया गया है। बताया जाता है कि 1 जुलाई से फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। यह उन लोगों के लिए काफी मददगार होगा जिन्हें फिंगरप्रिंट और आंख के जरिए वेरिफिकेशन करवाने में दिक्कतें आती है। इसकी शिकायतें मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।
अब आधार कार्ड बनवाने या रिवेरिफिकेशन के दौरान उंगली के निशान, आंख की पुतलियों के साथ ही फेस ऑथेंटिकेशन भी किया जाएगा। कहने का मतलब यह है कि अब लोगों के पूरे चेहरे का सत्यापन होगा। नए फीचर में फिंगरप्रिंट, आंख की पुतलियों के स्कैन, ओटीपी के साथ-साथ फेसआईडी काम करेगा। जबकि आधार से जुड़ी निजी जानकारियां गिनी-चुनी एजेंसियों के साथ साझा की जाएगी।
इतना ही नहीं आधार कार्ड बनवाने के वक्त जो फोटो ली गई थी, वो ही वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल हो जाएगी। हालांकि, वेरिफिकेशन को पुख्ता करने के लिए आधार धारक को अपने चेहरे पर विभिन्न तरह के भाव लाने होंगे, जैसे पलक झपकाना, हंसना या कुछ और। सबसे खास बात यह है कि इस फीचर के बाद आधार से जुड़े डाटे को एक्सेस करना लगभग मुश्किल हो जाएगा।
