अमेरीका पर मिसाइल हमले की सूचना से लोगों में हड़कंप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : अचानक आपके मोबाइल पर मिसाइल हमले का अलार्म बजने लगे तो क्या होगा। कुछ ऐसा ही हुआ अमरीका के हवाई में,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : अचानक आपके मोबाइल पर मिसाइल हमले का अलार्म बजने लगे तो क्या होगा। कुछ ऐसा ही हुआ अमरीका के हवाई में, जहां अचानक मोबाइल पर मिसाइल हमले की सूचना तैरती से भगदड़ मच गई। इस दौरान करीब 40 मिनट तक भय का माहौल बना रहा।

हालांकि बाद में स्थिति साफ होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल, 13 जनवरी की सुबह 8.09 मिनट पर हवाई के लोगों को मोबाइल हमले का मैसेज आया। जिसमें जिक्र था कि ‘हवाई के भीतर मिसाइल हमले का खतरा है। सभी लोग सुरक्षित जगह खोज लें। यह कोई ड्रिल नहीं है।’ इस मैसेज के बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

 

हालांकि, कुछ देर बाद ही दूसरा मैसेज भेजकर लोगों को बता दिया कि मिसाइल हमले का कोई खतरा नहीं है। हकीकत में नॉर्थ कोरिया और अमरीका के बीच चल रही तनातनी को लेकर दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले की धमकी दी। जिसके बाद मिसाइल हमले की सूचना मिलते ही लोगों के होश उड़ना लाजिमी हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *