ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में एक के बाद एक 4 रेप वारदातों से हरियाणा दहल गया है, वहीं प्रदेश में जींद, पानीपत और फरीदाबाद में हुई हैवानियत की घटनाओं ने हरियाणा पुलिस को पूरी तरफ से झिंझोड़ दिया है। साथ ही हरियाणा में बेटियों पर लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। मौजूदा आलम ये है कि रोजाना यहां पर बेटियों की आवाज को दवाया जाता है। बेशक हरियाणा सरकार बेटियों के लिए कई योजनाएं बना रही है। और अभियान चला चुकी है। लेकिन जब सवाल बेटियों की सुरक्षा का हो तो हरियाणा सरकार केवल आश्वासन देती नज़र आती है।
हरियाणा के जींद में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब उन्होंने रास्ते में एक अर्धनग्न लाश को देखा। जिस पर इतने जख्म थे कि देखने वालों की रुह कांप उठी। और वे बदहवास हो गए। जिसके बाद मानों हरियाणा में सबकी जुबान पर केवल इसी दरिंदगी के शब्द हों । यहां तक कि इस वारदात को दिल्ली के नर्भया कांड से भी जोड़ा जा रहा है।
फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस का सेवा सुरक्षा और सहयोग का नारा एक बहार फिर सफेद हांथी साबित होता दिखाई दिया । जी हाँ फरीदाबाद में शनिवार की रात एक नहीं बल्कि दो गैंग रेप हुए। जिस वक्त एक युवती को चार दरिंदे Scorpio गाड़ी में अपहरण कर उसके साथ 2 घंटे तक हैवानियत की हदें पार कर रहे। और 14 वर्षीय नाबालिंग के साथ दरिंदगी की सभी हदें पार करते रहे। ऐसे में हरियाणा प्रशासन पर कई सवाल खड़े होते हैं।
हरियाणा में बेटियों पर लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक दरिंदगी भरा मामला पानीपत में देखने को मिला जहां पर हवस के भेड़ियों ने पहले को एक मासूम की हत्या की और फिर करीब 4 घंटों तक उनके शव के साथ बलात्कार करते रहे।
Watch Video
https://youtu.be/SqC2BAWufhs
