ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता कानून यानी CAA और NRC को लेकर एक तरफ जहां पूरे देश में इस वक्त हंगामा मचा हुआ है, और विपक्ष पीएम मोदी को घेरने में जुटा है, तो दूसरी तरफ बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी के लिए राहत की बात सामने आई है।
दरअसल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुस्लिम नेताओं से एक मुलाकात की इस दौरान सीएम ठाकरे ने मुस्लिम नेताओं से कहा कि उन्हें नागरिकता कानून यानी CAA और NRC के मुद्दे पर पीएम मोदी और बीजेपी सरकार पर भरोसा करना चाहिए।

