ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपनी तीखी बयानबाजी से चर्चाओं में रहने वाले हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज ने एकबार फिर राहुल और प्रियंका गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की है।
उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी को मेरठ में ना जाने देने पर कहा कि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पेट्रोल बम है। ये जहां भी जाते हैं, वहां आग लगाते हैं, पूरे देशवासियों को उनसे बचकर रहना चाहिए। विज ने कहा कि ये दोनों लोगों को भड़काना चाहते हैं।

