Siddharthnagar Army Rescue:
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर फंसे दो युवकों को सेना के हेलिकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. ये बच्चे करीब 16 घंटे से फ़से थे. रविवार सुबह गोरखपुर से पहुंची सेना के हेलिकॉप्टर ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया. सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा और लगभग 15 मिनट चले ऑपरेशन में किशोरों को टंकी से सुरक्षित निकाल लिया गया.
शनिवार को काशीराम आवास कॉलोनी में 5 बच्चे रील बनाने के लिए 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़े. इससे उतरते वक्त सीढ़ी के टुटने से 3 बच्चे नीचे गिर गए. इनमें से 1 की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है. 2 बच्चे रॉड पकड़कर लटक गए और टंकी पर चढ़ गए. टंकी के आसपास दलदल होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही थी. 10 साल के एक लड़के की मौत हो गई.
सेंट्रल एयर कमांड ने एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों के अनुरोध पर सेंट्रल एयर कमांड (सीएसी) का एक आईएएफ़ एमआई 17 वी5 हेलीकॉप्टर भेजा गया ताकि सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी के ऊपर फंसे दो बच्चों को बचाया जा सके. बच्चे रातभर टंकी के ऊपर फंसे रहे, क्योंकि टंकी की सीढ़ी टूट गई थी.
अन्य ख़बरें जानें-
Panipat Scam: पानीपत में ज्वेलर से ₹93 हजार के गहनों की ठगी: मंदिर के पंडित दंपती को झांसे में लिया
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



