Two Trucks Collide On The Rewari Highway: एक ट्रक चालक की मौत, दूसरा फरार, पुलिस मामले की जांच मे जुटी

रेवाड़ी, 17 अक्टूबर दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर धारूहेड़ा क्षेत्र में जंगल बेबलर के सामने देर रात दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे…

रेवाड़ी

रेवाड़ी, 17 अक्टूबर

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर धारूहेड़ा क्षेत्र में जंगल बेबलर के सामने देर रात दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एल्यूमिनियम प्लेट से भरा ट्रक जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे तकनीकी खराबी के कारण खड़े रोड़ी से भरे ट्रक से उसकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखचे उड़ गए और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

ट्रक हादसे में चालक की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुचीं और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक की बॉडी काटकर चालक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी करीब 30 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है।

पुलिस हादसे की जांच में जुटी

हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। पुलिस हादसे की जानकारी जुटाने और कारणों की जांच कर रही है।

अन्य खबरें जानें –

Bhavna Chowk Drain Issue: DC एक्शन में, ठेकेदार कि किया ब्लैकलिस्ट, JE सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *