दिल्ली के रघुबीर नगर में सुबह ई-रिक्शा की बैटरी में हुआ ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

दिल्ली, 17 अगस्त पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में सोमवार सुबह ई-रिक्शा की बैटरी में जोरदार ब्लास्ट हुआ,जिससे भीषण आग लग गई। हादसे की…

दिल्ली

दिल्ली, 17 अगस्त

पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में सोमवार सुबह ई-रिक्शा की बैटरी में जोरदार ब्लास्ट हुआ,जिससे भीषण आग लग गई। हादसे की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान 17 साल के सुफैद और 38 वर्षीय मोहम्मद सामिद के रूप में हुई है।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4:42 बजे रघुबीर नगर के आर-17ए, मस्जिद गुरुद्वारा रोड स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई।

शुरूआती जांच में सामने आया है कि इमारत की पहली मंजिल पर ई-रिक्शा की बैटरियां रखी हुई थीं। चार्जिंग के दौरान एक बैटरी में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद वहां रखे घरेलू सामान और अन्य सामग्री में आग फैल गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह ई-रिक्शा की बैटरी का फटना बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 अन्य खबरें जानें –

Hockey World Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन से खेला 2-2 का रोमांचक ड्रॉ, आज पुरूष टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीका से

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *