हॉकी विश्व कप की रोमांचक शुरूआत हो चुकी है।पुरूष हॉकी टीम ने शुरुआत जीत के साथ की। भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराया।आज टीम का मुकाबला इंग्लैंड से होगा।पूल-डी का यह मुकाबला शाम 6:30 बजे वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।
महिला हॉकी ने भी अपने अभियान की शुरूआत चीन के खिलाफ 2-2 के रोमांचक ड्रॉ से की।एम्स्टेलवीन के वैगनर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने चीन के खिलाफ शानदार आक्रामक खेल दिखाया। भारतीय महिला हॉकी टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। टीम की कोशिश इस मुकाबले में जीत हासिल कर पूरे तीन अंक जुटाने की होगी।
विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड चिंता बढ़ाने वाला है। भारत ने आखिरी बार 1994 में सिडनी में इंग्लैंड को हराया था। इसके बाद 2002, 2006, 2010 और 2014 में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ जीत दर्ज की। 2023 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा था।भारत इस बार इस रिकॉर्ड को बदलने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम अगले दौर में पहुंचने की अपनी स्थिति मजबूत कर लेगी।
अन्य खबरें जानें –
Weather Update: देशभर में बारिश का कहर,9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, ओडिशा में बाढ़ से हालात गंभीर



