बाढ़ की तबाही के बीच Nepal में भूकंप के दो झटके, 4.5 और 4.2 रही तीव्रता, दहशत में लोग

नेपाल, 16 सितंबर नेपाल में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ से लोग उभरने की कोशिश कर रहे थे और देर रात आए दो भूंकप…

नेपाल

नेपाल, 16 सितंबर

नेपाल में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ से लोग उभरने की कोशिश कर रहे थे और देर रात आए दो भूंकप के झटकों ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। हालांकि, अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है।पहला भूकंप रात 1.51 पर आया , जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। इसके कुछ देर बाद सुबह 4:28 बजे दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.2 रही।दूसरे भूकंप का केन्द्र मुगु जिले में रहा। भूकंप के झटके पड़ोसी जिलों में महसूस किए गए। झटकों के बाद लोगों में कुछ देर के लिए डर का माहौल बना रहा।

बाढ़ के बाद भूकंप से बढ़ी चिंता

नेपाल अभी हाल में आई विनाशकारी बाढ़ से उबरने की कोशिश कर रहा है। 26 अगस्त को भोटेकोशी इलाके में बर्फ और चट्टानों के खिसकने से आई अचानक बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई थी। ऐसे में लगातार दो भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

 अन्य खबरें जानें-

Ambala में CIA की बड़ी कार्रवाई ,लूट-स्नेचिंग के दो आरोपी पकड़े , भागते समय बाइक से गिरा आरोपी, अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *