अंबाला, 16 सितंबर
अंबाला में लगातार सामने आ रही चोरी, लूट और स्नेचिंग की वारदातों के बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। CIA पुलिस ने 11 और 12 सितंबर को हुई कई वारदातों से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। CIA इंस्पेक्टर परमवीर के मुताबिक, पुलिस ने पटियाला से लवदीप उर्फ लबु को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ के दौरान लवदीप ने पुलिस को बताया कि प्रिंस नाम का आरोपी अंबाला में एक और वारदात को अंजाम देने वाला है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वह बाइक से गिर गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं, इस पूरे मामले में नारायणगढ़ CIA ने भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इन वारदातों में और कितने लोग शामिल हैं।
अन्य खबरें जानें-
Faridabad में ATM बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में ATM और नकदी बरामद



