फरीदाबाद , 16 सितंबर
फरीदाबाद के NIT नंबर-5 इलाके में लोगों ने ATM बदलकर ठगी करने वाले दो संदिग्धों को पकड़ लिया। दोनों पर आरोप है कि वे ATM बूथ पर लोगों को मदद करने के बहाने उनका ATM कार्ड बदल देते थे और बाद में खाते से रकम निकालकर ठगी करते थे।लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस को तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी संख्या में ATM कार्ड और नकदी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने लोगों से अपील की है कि ATM का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी अनजान व्यक्ति को अपना ATM कार्ड, PIN या बैंक से जुड़ी जानकारी न दें। उन्होंने कहा कि जागरूक रहकर इस तरह की ATM बदलकर ठगी करने वाली घटनाओं से बचा जा सकता है।
अन्य खबरें जानें-



