Kaithal Court और गुहला न्यायिक परिसर में पुलिस ने डॉग स्क्वाड की टीम के साथ लिया सुरक्षा का जायजा, CCTV और मैन गेट की गहन चेकिंग

कैथल, 16 सितंबर कैथल पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुहला…

कैथल

कैथल, 16 सितंबर

कैथल पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुहला कोर्ट और स्थानीय न्यायिक परिसर में CIA की टीम ने डॉग स्क्वाड टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने डॉग स्क्वाड के साथ न्यायिक परिसर गुहला व कैथल के CCTV कैमरे, मैन गेट व प्रत्येक हिस्से की गहन जांच करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

न्यायिक परिसर में मौजूद लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी कोई लावारिस वस्तु , संदिग्ध व्यक्ति अथवा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।

DSP बीरभान ने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। यदि प्रत्येक नागरिक सतर्क रहकर समय पर पुलिस को सूचना देगा, तो किसी भी संभावित आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सकता है। DSP बीरभान ने नागरिकों से पुलिस को अपना मित्र मानते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करने की अपील की।

 अन्य खबरें जानें-

Kaithal Court और गुहला न्यायिक परिसर में पुलिस ने डॉग स्क्वाड की टीम के साथ लिया सुरक्षा का जायजा, CCTV और मैन गेट की गहन चेकिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *