MDU में दहशत के साए में जी रही है ढाई हजार लड़कियां, रात को मंडरा रहा खतरा

ऑमलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की छात्राएं डर के साए में जीने को मजबूर हैं। इसकी वजह है हॉस्टलों में रात को मंडराने…

ऑमलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की छात्राएं डर के साए में जीने को मजबूर हैं। इसकी वजह है हॉस्टलों में रात को मंडराने वाले ड्रोन कैमरे। इससे हॉस्टलों में रहने वाली करीब ढाई हजार छात्राएं दहशत के साए में जीने को मजबूर है छात्राओं ने इसकी जानकारी यूनिवर्सिटी प्रबंधन को भी दी है। लेकिन बावजूद इसके कोई सूध नहीं ले रहा है।


दरअसल एमडीयू के हॉस्टलों में करीब ढाई हजार छात्राएं रहती है। पिछले करीब 20 दिनों से हॉस्टलों की छतों एवं कमरों के आसपास रात को ड्रोन कैमरे मंडरा रहे हैं। छात्राओं ने इसकी वीडियो अपने मोबाइल फोन में भी बना रखी है, लेकिन प्रबंधन इस बात को स्वीकार करने से साफ मना कर रहा है। ड्रोन कैमरे रात 12:00 बजे से लेकर 3:00 बजे के बीच में लड़कियों के हॉस्टलो में मंडराते देखे गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *