ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान को एक और करारा झटका लगा है। पाकिस्तान की मंशाओं पर पानी फिर गया है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को ‘यूएन की गुडविल एंबेसडर फॉर पीस’ के पद से हटाने के ऑनलाइन अभियान को लेकर यूनिसेफ का जवाब आया है।
जवाब में यूनिसेफ के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा है कि, जब यूनिसेफ के गुडविल एंबेसडर्स अपनी व्यक्तिगत क्षमता में बोलते हैं, तो वे उन मुद्दों के बारे में बोलने का अधिकार रखते हैं जो उनकी रुचि और चिंता से जुड़े होते हैं। उनके निजी विचार और एक्शन यूनिसेफ को प्रभावित नहीं करते हैं।
Sent letter to UNICEF chief regarding UN Goodwill Ambassador for Peace Ms Chopra pic.twitter.com/PQ3vwYjTVz
— Shireen Mazari (@ShireenMazari1) August 21, 2019
दरअसल, बालाकोट एयरस्ट्राइक पर प्रियंका ने ट्वीट कर जय हिंद लिखते हुए तिरंगे का इमोजी बनाया था। इसके बाद पाकिस्तान आग बबूला हो गया और पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन माज़री ने यूनिसेफ को लेटर भेजकर प्रियंका चोपड़ा को युद्ध समर्थक बताते हुए उन्हें यूएन की ‘गुडविल एंबेसडर फॉर पीस’ पद से हटाने की मांग की थी।
