हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले होंगे ताबड़तोड़ तबादले, जानिए कब से लागू होगी आचार संहिता

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव दहलीज पर हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों को लेकर जोरों-शोरों से जुट गए हैं।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव दहलीज पर हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों को लेकर जोरों-शोरों से जुट गए हैं। वहीं चुनाव से पहले प्रदेश में ताबड़तोड़ तबादले होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार को चुनावी ड्यूटी से जुड़े तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति व तबादला प्रक्रिया इसी सप्ताह पूरी करने की हिदायत दी है। इसके अलावा सितंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में आयोग चुनावी कार्यक्रम जारी कर सकता है। चुनावी कार्यक्रमों के जारी होने के बाद आचार संहित लागू हो जाएगी।

transfer
मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग ने अधिकारियों के तुरंत प्रभाव से तबादलों के निर्देश जारी कर दिए हैं। ऐसे अधिकारी जो 3 साल से एक ही जिले में हैं, उन्हें दूसरे जिलों में भेजा जाएगा। 27 सितंबर तक आयोग ने इस संबध में रिपोर्ट तलब की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *