Kaithal Arrest:
कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना गुहला क्षेत्र से दो आरोपियों को 6.21 ग्राम स्मैक (चिट्टा) सहित काबु किया है। थाना गुहला ने बताया कि, दौरान गांव दुसेरपुर मोड़ के पास एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव खरका निवासी जसपाल व दलबीर सिंह बाइक पर सवार होकर खरंका की तरफ से दुसेरपुर मोड़ होते हुए गुहला की तरफ जाएंगे। जो आपराधिक किस्म के हैं।
पुलिस ने तुरंत दुसेरपुर मोड़ पर नाकाबंदी शुरू कि गई जो कुछ समय बाद बाइक पर सवार आए दो संदिग्ध व्यक्तियों को काबु किया गया। जिनकी पहचान जसपाल व दलबीर सिंह उपरोक्त के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे में प्लास्टिक पन्नी से 6.21 ग्राम स्मैक (चिट्टा) बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई संदीप कुमार द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
Gurugram Murder: गुरुग्राम-एनएसजी के पूर्व कमांडो की हत्या के जुर्म में दो गिरफ्तार
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


