Talwandi Sabo Murder Case:
बठिंडा के गांव बेहमन कौर सिंह निवासी जनता सिंह की तीन दिन पहले मृत्यु की घटना सामने आई थी। उनका शव सिविल अस्पताल मानसा में है। हत्या की सारी घटना CCTV कैमरे में भी कैद हो गई थी। आरोपी ने पिकअप गाड़ी से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी, जो तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में लेकर हत्या का कारण पता किया।
आरोपी 21 वर्षीय गुरजंत सिंह गिपफ्तार
मृतक जनता सिंह के बेटे गुरजिंदर सिंह ने एक बयान दर्ज कराया कि गांव सीगो निवासी गुलाब सिंह ने अपनी बोलेरो पिकअप गाड़ी से मेरे पिता जनता सिंह की हत्या कर दी। इसके अलावा, गांव सीगो निवासी डोगर सिंह और सुखदेव सिंह को जान से मारने की नीयत से उसने उन पर चाकू से हमला कर उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। SI अमरिक सिंह के नेतृत्व में, जिला बठिंडा के गांव सीगो निवासी 21 वर्षीय गुरजंत सिंह उर्फ जनता सिंह को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में इस्तेमाल की गई बोलेरो पिकअप गाड़ी भी आरोपी से बरामद कर ली गई है, और आरोपी को पुलिस स्टेशन की हवालात में भेज दिया गया है।
जानें क्यों की हत्या
हत्या के कारण के बारे में पुछे जाने पर पता चला कि, आरोपी गुलाब सिंह नशे का आदी हो गया था। उसने अपने ही घर से एक वॉशिंग मशीन चुरा ली थी। इस बात से नाराज़ होकर, आरोपी के पिता गुरजंत सिंह ने गांव के सरपंच (डोगर सिंह को इसकी सूचना दी। इस पर डोगर सिंह ने गुलाब सिंह को धमकाया, जिससे गुलाब सिंह आग-बबूला हो गया और उसने डोगर सिंह से झगड़ा शुरू कर दिया। इसी रंजिश के चलते, दिनांक 02.05.2026 को उसने जान से मारने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया।
अन्य ख़बरें जानें-
Shukrana Yatra: मुख्यमंत्री मान की शुकराना यात्रा को लेकर कोटकपूरा
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



