Shukrana Yatra:
पंजाब के मुख्यमंत्री मान की 7 मई को कोटकपूरा पहुंच रही शुकराना यात्रा को लेकर आज विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए डिटेल्ड रूपरेखा तैयार की । बैठक के बाद डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर और SSP प्रज्ञा जैन और दूसरे अधिकारियों ने प्रोग्राम की जगह का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को जरूरी गाइड लाइंस जारी कीं।
गौरतलब है कि पंजाब में बेअदबी के खिलाफ नया कानून लागू होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 6 से 9 मई तक राज्य स्तरीय शुकराना यात्रा निकाल रहे हैं। इसके तहत यह यात्रा 7 मई को कोटकपूरा पहुंचेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे और अलग-अलग संगठन उन्हें सम्मानित भी करेंगे। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र के लोग गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि यह इवेंट बाबा दयाल सिंह चौक पर होगा, जहां मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे।
अन्य ख़बरें जानें-
Kaithal Arrest: कैथल में 6.21 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

