उन्नाव रेप केस पर ट्वीट कर बुरी तरह ट्रोल हुई ट्विंकल खन्ना

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुए गैंगरेप मामले में पीड़िता के एक्सिडेंट मामले को लेकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान…

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुए गैंगरेप मामले में पीड़िता के एक्सिडेंट मामले को लेकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इस मामले में लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। फिल्म स्टार्स भी इस मामले को लेकर दुख व्यक्त कर रहे हैं और पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।

अब अक्षय कुमार की पत्नी अभिनत्री ट्विंकल खन्ना ने ट्विटर अकांउट पर पीड़िता के लिए दुख व्यक्त किया है। उनकी इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें पति अक्षय कुमार को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

troll
ट्विकल ने ट्विटर पर लिखा है कि, मैं प्रार्थना करती हूं कि इस लड़की को न्याय मिले। जाहिर तौर पर ट्रक के नंबर प्लेट पर कालिख लगा होना साफ बताता है कि यह इत्तेफाक नहीं है। यह एक भयानक घटना है।

twitter
इस ट्वीट के बाद ट्विंकल के पति अक्षय पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। लोग इस बात से काफी नाराज हैं कि इस मामले को लेकर अक्षय कुमार ने कोई कमेंट क्यों नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *