मनोहर सरकार में बेखौफ बदमाश, बढ़ता अपराध…जिम्मेदार कौन ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लिहाजा जब सीएम मनोहर लाल स फैक्टर की बात कर रहे हैं तो फिर उनके मुंह से निकले शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लिहाजा जब सीएम मनोहर लाल स फैक्टर की बात कर रहे हैं तो फिर उनके मुंह से निकले शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अब सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य की बात कर लेते हैं, तो फिर सबसे पहले अंबाला की इन तस्वीरों को देख लीजिये | जहां हथियारों से लैस होकर एक दुकान में घुसे बदमाशों ने रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर को गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया |

बदमाशों के हौंसले आखिर किस तरह से बुलंद हो रखे हैं | इसकी बानगी ये सीसीटीवी फुटेज पेश कर रही है | अंबाला छावनी की गांधी मार्किट में बदमाश पहले तो एक चाय की दुकान में घुसे | जहां उन्होने चाय पी रहे रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर सतविंदर पर दनादन कई राउंड गोलियां दागी और फिर दहशत फैलाने के लिए सड़क पर खड़े होकर हवाई फायरिंग भी की |

Watch Video

https://youtu.be/VSXHdHNR4I8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *