Dehradun-Haridwar Toll Plaza: देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया. लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक बेकाबू ट्रक ने तीन कारों को जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद वह एक खंभे से टकरा गया. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
सोमवार सुबह देहरादून-हरिद्वार की ओर जा रहे एक ट्रक के लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फेल हो गए. ट्रक नियंत्रण से बाहर हो गया, जिससे तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा एक टोल प्लाजा खंभे से टकरा गया. दो वाहन ट्रक से टकराने के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए तथा एक वाहन ट्रक और खंभे के बीच फंसने के कारण गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया.
इस कार में बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मृतकों के शवों को बाहर निकालकर शवगृह भिजवाया. मृतकों में से एक की पहचान रत्नमणि उन्याल निवासी इंद्रप्रस्थ एन्क्लेव रायपुर देहरादून के रूप में हुई है. दूसरे मृतक के पास पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पवार के नाम का पहचान पत्र मिला है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



