Emergency landing of plane at Shimla airport : शिमला के जुबरहट्टी हवाई अड्डे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. दिल्ली से शिमला आ रहे रिलायंस एयर के एटीआर विमान को आपातकालीन ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा. इससे पहले विमान रनवे के आधे रास्ते में उतरा था. इसके बाद शिमला से धर्मशाला जाने वाली उड़ान भी रद्द कर दी गई. (Emergency landing of plane at Shimla airport news in hindi)
दिल्ली से शिमला पहुंचे इस विमान में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी डाॅ. अतुल वर्मा भी उपस्थित थे. हालांकि, एयरलाइन ने आपातकालीन ब्रेक लगाने से पहले यात्रियों को सचेत कर दिया था. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण विमान में आपातकालीन ब्रेक लगाना पड़ा.
जाहिर है, यह फ्लाइट शिमला से धर्मशाला के लिए उड़ान भरती है, जिसके बाद शिमला से धर्मशाला की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है. जुब्बरहट्टी हवाई अड्डे के कार्यकारी निदेशक के.पी. सिंह ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। धर्मशाला जाने वाली उड़ान रद्द कर दी गई है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



