Tragic accident in Faridabad: धान से भरा ट्रैक्टर खेत में पलटा, पालतू कुत्ते के साथ जा रहे चालक की मौत

फरीदाबाद, 9 अक्टूबर फरीदाबाद के पृथला इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धान से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया।…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 9 अक्टूबर

फरीदाबाद के पृथला इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धान से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक सतीश की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सतीश ट्रैक्टर में धान लोड करके मोहना मंडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर पर उसका पालतू कुत्ता भी बैठा हुआ था।

ओवरलोड ट्रैक्टर खेत में पलटा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर पर सामान ओवरलोड था और उसकी रफ्तार भी तेज थी। इसी दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर खेत में जा घुसा और पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी औऱ ट्रैक्टर के नीचे दबे सतीश को बाहर निकाला।लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस जांच में जुटी

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

अन्य खबरें जानें –

Police curb hooliganism in Kalayat: 3 को भेजा जेल, 4 शातिरों का प्रोडक्शन वारंट किया हासिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *