Police curb hooliganism in Kalayat: 3 को भेजा जेल, 4 शातिरों का प्रोडक्शन वारंट किया हासिल

कलायत, 9 अक्टूबर कलायत पुलिस ने गुंडागर्दी और अवैध कब्जे की अकड़ दिखाने वालों पर कड़ा हंटर चलाया है। एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए…

कलायत

कलायत, 9 अक्टूबर

कलायत पुलिस ने गुंडागर्दी और अवैध कब्जे की अकड़ दिखाने वालों पर कड़ा हंटर चलाया है। एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कलायत थाना प्रभारी की टीम ने आरोपियों का सारा गुरूर ठंडा कर दिया। पहले 3 आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने के बाद पुलिस ने कोर्ट से 4 और शातिरों नवीन कुमार शर्मा उर्फ तरसेम सिंह, नवीन उर्फ काकू, अनिल और प्रवीण ढुल का प्रोडक्शन वारंट हासिल किया।

पैदल घटनास्थल पर लेकर गई पुलिस

इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए पुलिस 3 आरोपियों को पैदल ही घटनास्थल पर ले गई।इस पूरी वारदात में पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। थाना प्रभारी रणदीप सिंह ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी ने भी गरीब या कमजोर की जमीन-जायदाद पर कब्जा करने की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। जो लोग पैसे या दबंगई के दम पर गुंडागर्दी का सपना देख रहे हैं, वे अपनी गलतफहमी दूर कर लें।

पुलिस ने अल्टीमेटम दिया है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर बने या कहीं भी दुबक जाए, पुलिस का हाईटेक साइबर सिस्टम उसे पाताल से भी घसीट लाएगा। कलायत पुलिस का एक ही मकसद है, अपराधियों में कानून का खौफ और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा दिलाना।

अन्य खबरें जानें –

ACB action in Nuh: तबादले के नाम पर 7 हजार की रिश्वत लेते होमगार्ड गिरफ्तार, SI हिरासत में

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *