Palwal में किसानों को मंडियों में सरकारी खरीद का इंतजार, किसान बोले – भाव का पता ही नहीं, सरकारी रेट का बोर्ड तक नहीं

पलवल, 9 अक्टूबर पलवल में किसानों की धान की खरीद अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।  जिसके चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना…

पलवल

पलवल, 9 अक्टूबर

पलवल में किसानों की धान की खरीद अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।  जिसके चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।6 अक्टूबर को खाद्य मंत्री राजेश नागर ने मंड़ियों का दौरा कर फसल खरीद के आदेश दिए थे। लेकिन इसके बाद भी खरीद शुरू नहीं हो पाई।

सरकारी खरीद न होने पर किसानों को प्राइवेट एजेंसियों को फसल बेचनी पड़ रही है। पलवल की होडल अनाज मंड़ी में किसानों का अभी तक पोर्टल भी वेरिफाई नहीं हुआ, जिसके चलते किसान अपनी फसल नहीं बेच पा रहे हैं।

किसानों  ने कहा कि उनको अभी तक यह नहीं पता है कि धान का सरकारी भाव क्या है क्यों कि मंडी के अंदर मार्किट कमेटी सचिव ओर मार्किट कमेटी के चेयरमैन द्वारा सरकारी भाव के कोई फ्लेक्स नहीं लगाए गए हैं। किसानों को सरकारी भाव भी बताया नहीं जा रहा है।   किसानों ने कहा कि उन्हें फसल का सरकारी भाव नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से उनको बहुत घाटा हो रहा है उनकी फसल की लागत भी नहीं निकल पा रही है।

अन्य खबरें जानें –

Tragic accident in Faridabad: धान से भरा ट्रैक्टर खेत में पलटा, पालतू कुत्ते के साथ जा रहे चालक की मौत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *