Major accident in Shimla: खाई में गिरी HRTC बस, 1 की मौत कई घायल, पुलिस जांच में जुटी

शिमला, 9 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो…

शिमला

शिमला, 9 अक्टूबर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत रायशरण नामक जगह पर हुआ। बस जगुणी से सनेई जा रही थी। हादसे के समय बस में करीब 18 से 20 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों को चोटें आई हैं और 1 व्यक्ति की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।DSP सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि बस दुर्घटना में सवार यात्रियों को चोटें आई हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है।पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

अन्य खबरें जानें –

Palwal में किसानों को मंडियों में सरकारी खरीद का इंतजार, किसान बोले – भाव का पता ही नहीं, सरकारी रेट का बोर्ड तक नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *