Bhiwani Police Vehicles Impound: भिवानी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 साल पुरानी 2 डीजल गाड़ियां इंपाउंड, 22-22 हजार रुपए के कटे चालान

Bhiwani Police Vehicles Impound: भिवानी में ट्रैफिक पुलिस का नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन देखने को मिला है। ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

Bhiwani Police Vehicles Impound: भिवानी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 साल पुरानी 2 डीजल गाड़ियां इंपाउंड, 22-22 हजार रुपए के कटे चालान

Bhiwani Police Vehicles Impound:

भिवानी में ट्रैफिक पुलिस का नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन देखने को मिला है। ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 साल पुरानी दो डीजल गाड़ियों को इंपाउंड कर दिया, वहीं दोनों वाहनों के 22-22 हजार रुपए के चालान भी काटे गए। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट सड़कों पर घूम रहे वाहन (Bhiwani Police Vehicles Impound) चालकों पर भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के दौरान करीब 30 वाहन चालकों के चालान किए गए। इनमें सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर की गई। जांच के दौरान दो ऐसी डीजल कारें भी मिलीं, जो 10 साल से अधिक पुरानी थीं।

22-22 हजार रुपए के चालान

एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार एनसीआर क्षेत्र में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन चलाने पर प्रतिबंध है। भिवानी भी एनसीआर क्षेत्र में शामिल होने के कारण यहां इस नियम का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों पुरानी डीजल कारों को मौके पर ही इंपाउंड किया गया और उनके 22-22 हजार रुपए के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वैध दस्तावेज साथ रखें और बिना नंबर प्लेट या प्रतिबंधित वाहन सड़कों पर लेकर ना निकलें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।

अन्य ख़बरें जानें-

म्युनिसिपल चुनावों के लिए कुल 7555 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *