Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी’ का 2.2M इंस्टाग्राम पेज हैक, वेबसाइट को सरकार द्वारा बंद करने के आरोप, जानिए क्या है पुरा मामला?

Cockroach Janata Party Update: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) इंस्टाग्राम पर सबसे तेजी से फोलो होने वाले अकाउंट में से एक बन गया है। इसके साथ…

Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी' का 2.2M इंस्टाग्राम पेज हैक, वेबसाइट को सरकार पर बंद करने के आरोप, जानिए क्या है पुरा मामला?

Cockroach Janata Party Update:

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) इंस्टाग्राम पर सबसे तेजी से फोलो होने वाले अकाउंट में से एक बन गया है। इसके साथ ही X और सीजेपी की वेबसाईट से भी लाखों युवा जुड़े है। अभी इस अकाउंट के साथ इंस्टाग्राम में 2.20 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। वंही इस वेबसाइट को बनाने वाले अभीजीत दीपके ने बताया (Cockroach Janata Party) की सीजेपी का इंस्टाग्राम पेज हैक हो गया है, एक्स अकाउंट पर भी रोक लगा दी गई है. उन्होंने यह भी बताया कि केंन्द्र सरकार ने उनकी वेबसाईट को भी बंद कर दिया हैं.

CJP और पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

अभिजीत दीपके ने अपने एक्स अकाउंट से किए गए पोस्ट में लिखा, अपने किसी भी प्लेटफ़ॉर्म तक हमारा एक्सेस नहीं है. इस पोस्ट के बाद जो भी पोस्ट होगी, उसे कॉकरोच जनता पार्टी का आधिकारिक बयान न माना जाए. कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम पेज हैक हुआ. मेरा पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ. एक्स अकाउंट पर रोक लगा दी गई. बैकअप अकाउंट भी हटा दिया गया.कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम के 2.20 करोड़ फ़ॉलोअर्स हो गए हैं जो कि सत्ताधारी बीजेपी के फॉलोवर्स से दोगुने से ज़्यादा हैं.

वेबसाइट को किया बंद

‘कॉकरोच जनता पार्टी‘ (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया है कि सीजेपी की वेबसाइट को बंद कर दिया गया है. अभिजीत दीपके ने शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर लिखा, सरकार ने हमारी मशहूर वेबसाइट को बंद कर दिया है. हमारी वेबसाइट पर 10 लाख कॉकरोच सदस्य बने थे. 6 लाख कॉकरोच ने धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग वाली याचिका पर साइन भी किए थे.  उन्होंने लिखा, सरकार कॉकरोच से इतनी डरी हुई क्यों है? लेकिन यह तानाशाही रवैया भारत के युवाओं की आंखें खोल रहा है. हमारा सिर्फ़ इतना जुर्म है कि हम अपने लिए बेहतर भविष्य की मांग कर रहे थे. लेकिन हमें इतनी आसानी से ख़त्म नहीं किया जा सकता. हम अभी एक नया घर बना रहे हैं. कॉकरोच कभी नहीं मरते.

अन्य ख़बरें जानें-

Faridabad Fule Prize Hike: फरीदाबाद में लगातार तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *