ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर देशभर में करीब 10 ट्रेड यूनियन आज हड़ताल पर रहे।कर्मचारी यूनियनों की तरफ से प्रदर्शन किये गए..।करीब 25 करोड़ कर्मचारियों के इस प्रदर्शन में शामिल होने का अनुमान जताया गया …हालांकि हड़ताल का हरियाणा में ज्यादा कुछ असर देखने को नहीं मिला…सरकार को चिंता रोडवेज के चक्का जाम की थी, लेकिन सरकारी प्रबंधों के कारण रोडवेज का चक्का जाम सफल नहीं हो सका..1-2 जगहों को छोड़कर बाकि सभी जगहों पर बसें चलती हुई नजर आई है
दो दिन पहले की थी सरकार ने यूनियनों के साथ बैठक
देशव्यापी हड़ताल से दो दिन पहले ही सरकार ने रोडवेज कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक की थी, जिसमें रोडवेज कर्मचारी यूनियनों की मांगों को लेकर चर्चा हुई।लिहाजा ये माना जा रहा है कि, रोडवेज का चक्का जाम इसी बैठक के कारण सफल नहीं हो सका।
ड्यूटी से गैर हाजिर कर्मचारियों की बनेगी लिस्ट
तो वहीं हड़ताल को लेकर सरकार भी सख्त रुख अख्तियार करती हुई नजर आई.।मुख्य सचिव ने हरियाणा सरकार के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को हड़ताल में कर्मचारियों के शामिल न होने को लेकर आदेश भी जारी किये हुए थे, जिसके तहत ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारियों की लिस्ट बनाने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया हुआ था। तो वहीं प्रशासन के सुरक्षा बंदोबस्त के बीच भी हड़ताल का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला।


