दिल्ली में चुनाव लड़ने को लेकर दुष्यंत चौटाला ने दिया बड़ा बयान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत में निजी हॉस्पिटल द्वारा कैंसर यूनिट की शुरुआत करने पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, आज प्रदेश…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत में निजी हॉस्पिटल द्वारा कैंसर यूनिट की शुरुआत करने पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, आज प्रदेश में विपक्ष को डर है कि यह गठबंधन की सरकार स्थाई सरकार चल रही है।  उन्होंने जनता से वादा किया था कि एचटेट के सेंटर 50 किलोमीटर के दायरे में होंगे जिसे पूरा किया गया है,  वहीं शराब के ठेके गांव से बाहर होंगे इसको लेकर पंचायतों से रेजुलेशन  मांगा जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस के 10 साल में पेंशन के 700 बढ़े और आज 60 दिनों के गठबंधन की सरकार में ढाई सौ  पेंशन में इजाफा हुआ है।
Dushyant chautala
दिल्ली में होने वाले चुनाव पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 11 तारीख को दिल्ली की सदस्य कमेटी फैसला लेगी कि चुनाव अकेले लड़ना है या गठबंधन के साथ। उन्होंने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई नीति बनाई जा रही है उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के सहयोग से 9  फैसले लिए गए हैं जो दोनों ही पार्टियों के घोषणा पत्र में थे ,दुष्यंत चौटाला ने कहा कि टोल प्लाजा ऊपर बोर्ड लगेगा और कितने पैसे वह ले चुके हैं इसका हिसाब होगा।
op chautala
दुष्यंत चौटाला ने ओमप्रकाश चौटाला के बयान पर बोलते हुए कहा कि वह तो सिर्फ इतना ही कहेंगे कि उन्हें एक पार्टी संगठन से निकाला गया है, अगर उनमे  कुछ खामियां होती तो प्रदेश की जनता उन्हें चुनकर नहीं भेजती और ना ही उन्हें 10 विधायक देती। ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *