Tomato Price : कब तक चेलगा टमाटर का टॉर्चर?

Tomato Price Rise: पिछले कुछ दिनों से देशभर में वेजिटेबल सैंड की कीमतें बढ़ती नजर आ रही हैं.अन्य सब्जियों की तुलना में  टमाटर के भाव…

Tomato Price Rise: पिछले कुछ दिनों से देशभर में वेजिटेबल सैंड की कीमतें बढ़ती नजर आ रही हैं.अन्य सब्जियों की तुलना में  टमाटर के भाव में  चौंकाने वाली बढ़ोतरी देखी गई है. अचानक 40 रुपये किलो के भाव तक बिकने वाला यह खाद्य पदार्थ 100 से 120 रुपए प्रति किलो के हिसाब तक बिकने लगा है.आइए आपको बताते हैं धूरी की सब्जी मंडी में क्या हैं सब्जियों के दाम.

सब्जियों के रेट बढ़ने से सब्जियां दिन-ब-दिन महंगी होती जा रही हैं.धूरी की सब्जी मंडी में टमाटर का रेट 80 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है. पूरे पंजाब  में पहली बारिश के बाद जहां विभिन्न सब्जी मंडियों में सब्जियों का आना बंद हो गया है, वहीं सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और रसोई में दैनिक उपयोग की सब्जियां बजट से बाहर हो गई हैं.

वहीँ देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो  आजादपुर थोक बाजार में बीते सप्ताह तक करीब 40 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव वे बिकने वाला बढ़िया टमाटर अब 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है. टमाटर की कीमतों को लेकर एएनआई की ओर से सवाल पूछे जाने पर ओखल फल एवं सब्जी मंडी एसोसिएशन के महासवि हकीम रहमान ने कहा कि दिल्ली में पिछले 10 दिनों में सब्जियों के दाम बढ़े हैं. अगले 20 दिनों तक टमाटर के दाम ऊंचे बने रहने की उम्मीद है. अगले महीने जैसे ही टमाटर की नई फसल बाजार में आएगी, कीमतें कम हो जाएंगी.

टमाटर के भाव में उछाल क्यों?
फिलहाल, टमाटर की कीमतों में उछाल के पीछे प्री मानसून और मानसूनी बारिश को माना जा रहा है. जानकारों का कहना है कि बारिश की वजह से टमाटर की  फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. दिल्ली लोकल में टमाटर बारिश की वजह से टमाटर के फसल बर्बाद हो गए हैं. यही वजह है कि बारिश की वजह से टमाटर की कीमतों में लगातार बढोतरी जारी है. इसकी कीमत अब 100 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा हो गया है. 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *