आज CAA-NPR पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की अहम बैठक, ममता ने किया बैठक का बहिष्कार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर यानी NPR पर मचे घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर यानी NPR पर मचे घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज एक अहम बैठक बुलाई है, इस बैठक सभी राज्यों के सचिव, जनगणना अधिकार शामिल होंगे। तो दूसरी तकर पश्चिम बंगाल की ओर से लिखित में इस बैठक का बहिष्कार करने की बात सामने आई हैं। बतादें NPR और CAA के मुद्दे पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार इसका विरोध कर रही है।

 बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?

 केंद्रीय गृह मंत्रालय सभी राज्यों से मिलकर नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर यानी NPR की रणनीति तैयार करना चाहता है। इस बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ,और राज्य सरकारों की तरफ से मुख्य सचिव और जनगणना निदेशक शामिल होंगे।

जानिए क्या है NPR 

 NPR का मकसद देश के निवासियों की व्यापक पहचान का डेटाबेस तैयार करना होगा। इसमें डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक ब्योरे शामिल किए जाएगा। नागरिकता कानून, 1955 और नागरिकता नागरिकों का पंजीयन के साथ राष्ट्रीय पहचान-पत्र जारी किया जाएगा, 2003 के नियम के तहत NPR बनाया जाएगा। नियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 1000 रुपए तक जुर्माना देना होगा

केरल ने किया NPR का विरोध

वहीं केरल ने राज्य में NPR की प्रक्रिया पर पूरी तरह रोक लगा दी है। केरल राज्य सरकार ने जो आदेश जारी किया है, उसमें कहा गया है कि जो भी अधिकारी NPR की इस प्रक्रिया पर काम करते हुए पाया जाएगा, उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  लेकिन बताया जा रहा है कि केरल गृह मंत्रालय की बुलाई गई बैठक में शामिल होगा। केरल पहले ही नागरिकता संशोधन कानून यानी caa एक्ट के खिलाफ प्रस्ताव पास कर चुका है।

ममता कर रही हैं लगातार विरोध

बतादें कि आज हो रही केंद्रीय गृह मंत्रालय की अहम बैठक के बीच पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने एनपीआर यानी राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अपडेशन का काम रोक दिया है। इसके लिए ममता ने सभी ज़िलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। दरअसल ममता पहले से ही लगातार कहती रही हैं कि वो अपने राज्य में एनआरसी और नागरिकता संशोधन क़ानून लागू नहीं होने देंगी। इससे पहले एनआरसी और सीएए के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्षा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी शहर में एक जुलूस  निकाला,जिसके बाद पूरा शहर तृणमूल के रंग में रंगा दिखाथा और साथ ही ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला था

जनसभा को किया था संबोधित

सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से सवाल किया था कि, आप भारत के प्रधानमंत्री हो या पाकिस्तान के एंबेस्डर हो। इस बीच ममता बनर्जी ने लोगों से NPR पर साथ आने का आह्वान करते किया था औक कहा था कि, मैं नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ लड़ रही हूं। मेरे साथ आएं। मैं सभी लोगों के अपील कर रही हूं कि हमारे लोकतंत्र को बचाने के लिए आप लोग आगे आएं।

प्रधानमंत्री भारत के बारे में भूल गए

वहीं आगे बोलते हुए नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर ममता बनर्जी ने कहा कि यह शर्म की बात है कि आजादी के 70 साल बाद भी हमें अपनी नागरिकता साबित करनी पड़ेगी। क्या प्रधानमंत्री भारत के बारे में भूल गए हैं जो उन्हें बार-बार पाकिस्तान के बारे में बात करने की आवश्यकता पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *