पुलिस की गिरफ्त में आया चोर गिरोह, चोरी करने के लिए ये गजब तकनीक अपनाते थे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। शहर थाना पुलिस ने करोड़ो रूपये के जूते चोरी करने वाले गिरोह का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। शहर थाना पुलिस ने करोड़ो रूपये के जूते चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सरगना समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 50 लाख कीमत के जूते और वो गाड़ी बरामद कर ली है जिसका इस्तेमाल जूते चोरी करने में किया जाता था। फैक्ट्री से जूते चुराने से पहले ये गिरोह फैक्ट्री में अपना गार्ड लगवाता था।

arrest

रात के समय गार्ड की मदद से सीसीटीवी बंद कर जूते चोरी किये जाते थे। आरोपियों ने दिल्ली के डाबड़ी में गोदाम किराये पर ले रखा था। उसी गोदाम में चोरी के जूते रखे जाते थे और वंही से अलग अलग जगह पर बेचे जाते थे। दरसअल जूते चोरी का ये मामला लक्ष्मी प्लास्टिक में जूते चोरी होने के बाद सामने आया है। लक्ष्मी प्लास्टिक से 69 कार्टून जूते के चोरी हुए थे। 10 जनवरी को पुलिसने एफआईआर दर्ज की। उसके बाद शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीएचएल मार्का के 360, मोजा के 108, टुडे के 92 और एडीबोक के 4कार्टून पुलिस नेआरोपियो से बरामद किए हैं। करीब 2 साल पहले चोरी का ये सिलसिला शुरू हुआ था। इस गिरोह का सरगना कृष्ण तिवारी को बताया जा रहा है जो फैक्ट्री में गार्ड लगवाता था और रात के समय उसकी मदद से चोरी की जाती थी। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि आरोपियों से अभी और पूछताछ की जाएगी और बरामदगी भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *