कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा, ठंड को सजा नहीं मजा मान रहे लोग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  कड़ाके की पड़ रही ठंड और घने कोहरे ने जहां लोगों का जीना दूभर कर दिया है वही दो पहिया और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  कड़ाके की पड़ रही ठंड और घने कोहरे ने जहां लोगों का जीना दूभर कर दिया है वही दो पहिया और चौपहिया वाहनों को भी अपनी लाइटें जलाकर रेंग- रेंग का सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। 15 दिन की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ठंड में स्कूल जाना पड़ रहा है।

शुक्रवार को बार फिर पड़े घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने अंबाला वासियों को पहाड़ी इलाकों की याद दिला दी है। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बाद भी सैर करने और योगा करने लोग अब कारों में जा रहे हैं। इस घने कोहरे के कारण दो-पहिये ओर चौपहिया वाहन अपनी लाइट जलाकर सड़क पर रेंगने को मजबूर है। वाहन चालकों की माने तो इस ठंड ने उन्हें हिल स्टेशन के शिमला ओर कसौली की याद दिला दी है। उनका कहना है कि इस ठंड में वे मजबूरी में निकल रहे हैं वहीं इस ठंड और कोहरे को इंज्वाय भी कर रहे हैं। विजिबिल्टी कम होने बाद भी वे ठंड का मजा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *