मेष(Aries Horoscope)- सभी का साथ और विश्वास बनाए रखेंगे. उद्योग व्यापार के प्रयास पूरे करेंगे. दाम्पत्य में सुख सौख्य रहेगा. दैहिक संकेतों पर ध्यान देंगे. नियमों की अनदेखी से बचें. व्यवस्था पर बल बना रहेगा. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. मित्र संबंधों में सफलता मिलेगी.
वृष(Taurus Horoscope)- विविध प्रयासों में सतर्कता और सजगता से आगे बढ़ेंगे. व्यवस्था पर भरोसा रखेंगे. सहजता व सरलता बनाए रखेंगे. नौकरीपेशा अपेक्षित प्रदर्शन बनाए रहेंगे. कामकाज में सक्रियता लाएंगे. मेहनत लगन से जगह बनाएंगे. अनुभवियों की सुनेंगे. समय पर कार्य करें.
मिथुन(Gemini Horoscope)- प्रेम स्नेह और मानसिक स्थिरता के मामलों को बल मिलेगा. व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षण बना रहेगा. महत्वपूर्ण विषयों में रुचि बढ़ेगी. अध्ययन अध्यापन में आगे रहेंगे. प्रभाव में वृद्धि होगी. संतान से शुभ समाचार भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. लाभ के अवसर रहेंगे.
कर्क(Cancer Horoscope)- करियर व्यापार और व्यवस्था प्रबंधन अच्छा बना रहेगा. नीति नियम से चलेंगे. सक्रियता सतर्कता बनाए रहेंगे. व्यक्तिगत प्रयासों में गति बनाए रखेंगे. व्यवहार पर फोकस रखेंगे. विनम्रता बनाए रहेंगे. निजी विषयों में शुभता सहजता रखेंगे. परंपराएं निभाएं.
सिंह(Leo Horoscope)- सामाजिक संपर्क अच्छा बना रहेगा. सहकार पर जोर होगा. वाणिज्यिक सफलता पाने में मदद मिलेगी. बड़ों का आदर बनाए रखेंगे. शुभ सूचनाएं मिलेंगी. व्यवसायिक अनुकूलन बना रहेगा. क्रियता बनाए रखें. जीत का जज्बा बनाए रहेंगे. प्रयासों में तेजी आएगी.
कन्या(Virgo Horoscope)- भव्यतापूर्ण रहनसहन व कला कौशल पर जोर रहेगा. कुल परिवार के लोगों से करीबी बढ़ाएंगे. कामकाज में उत्साह दिखाएंगे. भावुकता में आने से बचेंगे. अतिथियों का आगमन बना रहेगा. वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी. भव्यता और साज संवार बनी रहेगी. शुभकार्यों से जुड़ेंगे. भेंट के अवसर बनेंगे.
तुला(Libra Horoscope)- परिजन एवं प्रियजन के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे. प्रेम स्नेह के प्रयास गति पाएंगे.निजी विषयों में सक्रियता आएगी. श्रेष्ठ कार्या से जुडे रहेंगे. रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. मेहमानों का आगमन होगा. निजी मामलों में सक्रियता दिखाएंगे.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- साधारण कार्य व्यापार और प्रभाव बना रहेगा. बड़ों की सलाह से चलेंगे. कामकाज में सहजता रहेगी. आवश्यक कार्यों में नीति नियम के अनुसार कार्य करेंंगे. समता और न्याय पर जोर रखेंगे. सभी का सम्मान रखेंगे. प्रबंधन में स्पष्टता बनाए रहें. जिद में न आएं.
धनु(Sagittarius Horoscope)- आर्थिक प्रयास सफल होंगे. सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. प्रबंधन प्रशासन के कार्य बनेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. परिजन सहयोगी होंगे. आर्थिक एवं व्यवसायिक प्रयास सफल होंगे. करियर विस्तार के अवसर बढ़ेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे.
मकर (Capricorn Horoscope)- महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे. साख में वृद्धि होगी. चहुंओर इच्छित परिणाम बनेंगे. कामकाजी विषय पक्ष में बने रहेंगे. कला कौशल के प्रयासो में मदद बनी रहेगी. अनुभव का लाभ उठाएंगे. पैतृक विषयों को गति मिलेगी. उद्योग व्यापार में सफलता मिलेगी.
कुंभ (Aquarius Horoscope)- महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल होंगे. बड़ों व वरिष्ठों का सानिध्य बना रहेगा. कार्य विस्तार में रुचि लेंगे. भाग्य की प्रबलता से तेजी आएगी. सभी का समर्थन रहेगा. अवसरों को भुनाएंगे. कामकाज अपेक्षा से अच्छा रहेगा.चहुंओर उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं.
मीन(Pisces Horoscope)- समय मिलीजुली स्थिति बनाए रखने का सूचक है. परिवार के लोगों और समकक्षों का सहयोग मिलेगा. बड़ों का सानिध्य पाएंगे. स्वजनों की सहायता उत्साहित रखेगी. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. देशकाल एवं परिस्थितियों के अनुरूप आगे बढ़ें. अतिउत्साह न दिखाएं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



