Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में फिर बदला मौसम; कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. रविवार 11 मई को राज्य के अधिकतम औसत तापमान में 1.8 डिग्री…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. रविवार 11 मई को राज्य के अधिकतम औसत तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि शाम को पंजाब के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. जिसके बाद तापमान में गिरावट देखी जा रही है.(Punjab-Haryana Weather Update)

मौसम विभाग ने 12 मई को पंजाब के कई जिलों में आंधी, तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) और बिजली गिरने का अनुमान जताया है.

मौसम विभाग (Punjab haryana weather Update) के अनुसार, उत्तरी पंजाब (पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर आदि) को छोड़कर सभी जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही 24 घंटे बाद मौसम सामान्य हो जाएगा और तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी.

चंडीगढ़ में तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 39.0 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 39.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अमृतसर, लुधियाना, फरीदकोट, होशियारपुर और फाजिल्का जैसे जिलों में भी तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया गया.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather upadte) में रविवार दोपहर बाद अचानक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव के साथ ही तेज आंधी के साथ सिरसा में ओलावृष्टि हुई. प्रदेश के सात जिलों में वर्षा भी हुई. इससे तापमान नीचे गिरने की संभावना है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *