Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Chief Minister Omar Abdullah) ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश में पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.
मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान की ओर से हाल ही में की गई गोलाबारी के कारण निर्दाेष लोगों की जान जाने से बहुत दुख हुआ है। मेरी सरकार अपने लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए हरसंभव उपाय कर रही है.
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को सीमा पार 9 आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा हमला किए जाने के बाद पिछले चार दिनों में पुंछ, राजौरी, जम्मू और बारामुला सेक्टरों में एक अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त और 19 ग्रामीणों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दुख की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़े हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



