ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के पाजलपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई | सुरक्षाबलों ने कामयाबी हासिल करते हुए मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया | जिसमे एक जवान भी घायल हुआ है | इलाके में और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है जिसको देखते हुए सर्च ऑपरेशन जारी किया गया है |
आपको बता दे इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी | जिसके बाद सर्च ओप्रेशन चलाया गया | तो वहीँ छिपे हुए आतंकियों ने हड़बड़ाहट में सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी | इस दौरान पुलिस और सेना के जवानों ने उनका मुंहतोड़ जवाब देते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया |


