कांग्रेस सरकार तीन डी पर है चलती- दरबारियों, दामाद और दलीलों- अमित शाह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को फरीदाबाद के तिगांव और पानीपत के बपौली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, जहां…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को फरीदाबाद के तिगांव और पानीपत के बपौली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर कांग्रेस पर जुबानी हमले किए। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार तीन डी पर चलती है, जिसमें पहले डी का मतलब दरबारियों की सरकार, दूसरे डी का मतलब दमाद की सरकार और तीसरे डी का मतलब दामाद के दलालों की सरकार।

धारा 370 पर बोलते हुए शाह ने कहा कि 70 साल तक किसी ने हटाने की हिम्मत नहीं की, लेकिन पीएम मोदी ने अपनी पहली ही सत्र में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया है। इससे बीजेपी ने कठोर संदेश भेजा है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस इसके विरोध में थी, लेकिन ये कोई नई बात नहीं है क्योंकि जब भी राष्ट्रवाद का मुद्दा आता है, कांग्रेस को सांप सूंघ जाता है और वोट बैंक के कारण वो फैसले नहीं ले पाती।

इस दौरान अमित शाह ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर भी तंज सके, उन्होंने कहा कि जब हुड्डा सत्ता में थे, तो गांधी परिवार के दामाद के लिए राज्य के किसानों की जमीन खाने का काम किया था। इतना ही नहीं, कांग्रेस के राज में दामाद के साथ जगह इकट्ठा करने वाले कुछ लोगों को विधायक बनाने का भी काम किया गया।

shah

भाजपा अध्यक्ष ने NRC के मुद्दे पर कहा कि भाजपा 2024 तक देश में किसी भी घुसपैठिये को रहने नहीं देगी और एक- एक घुसपैठिये को बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि क्यों निकाल रहे हो, कहां जाएंगे, क्यां खाएंगे, कहां रहेंगे? शाह ने कहा कि हुड्डा साहब आप लोगों को इतनी दया आती है, क्या ये सभी आपके मौसरे भाई लगते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *