On Iran-UAE Attack Three Indians Injured:
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने ईरान से मिसाइलों दागने का दावा किया है. यूएई के मंत्रालय ने बताया की, 12 बैलिस्टिक मिसाइलें, 3 क्रूज़ मिसाइलें और 4 ड्रोन्स उन पर दागे गए. इसमें तीन भारतीय नागरीकर घयाल हुए हैं. इस घटना पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ती जताई है. इसके आलाव पीएम मोदी ने भी घटना की निंदा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की बात भी कही है. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने ये भी कहा कि, अब तक ईरान की ओर से छोड़ी गईं कुल 549 बैलिस्टिक मिसाइल, 29 क्रूज़ मिसाइल और 2,260 ड्रोन को यूएई की रक्षा प्रणाली से रोका है.
यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं
भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फ़ुजैराह में हुए हमले को ‘अस्वीकार्य’ करार दिया. विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि, इस हमले में तीन भारतीय नागरिक भी घायल हुए हैं. प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, फ़ुजैराह में हुए हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं. यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. हम मांग करते हैं कि तुरंत इन हमलों को रोका जाए और आम लोगों व उनकी ज़रूरी सुविधाओं को निशाना बनाना बंद करे. हालात को संभाला जा सके और पूरे पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता वापस लाई जा सके. अंतरराष्ट्रीय क़ानून के अनुसार होर्मुज़ स्ट्रेट से जहाज़ों और व्यापार का रास्ता बग़ैर किसी रुकावट के खुला रहना चाहिए. भारत हर उस कोशिश में मदद करने के लिए तैयार है जो मुद्दों का शांतिपूर्ण हल निकालने के लिए की जाए.
नागरिक ठिकानों पर हमला करना बिल्कुल ग़लत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यूएई पर हुए हमलों की निंदा की है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मैं यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता हूं. जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं. आम लोगों और नागरिक ठिकानों पर हमला करना बिल्कुल ग़लत है. भारत यूएई के साथ मज़बूती से खड़ा है और यह दोहराता है कि सभी मुद्दों का शांतिपूर्वक हल बातचीत और कूटनीति के ज़रिए होना चाहिए. होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित और बिना रुकावट जहाज़ों का आना-जाना क्षेत्र में लंबे समय तक शांति, स्थिरता और दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बहुत ज़रूरी है.
अन्य ख़बरें जानें-
Moga Police: मोगा पुलिस ने गर्मियों में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को बांटे
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



