Moga Police: मोगा पुलिस ने गर्मियों में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को बांटे वाटर कूलर और आइस बॉक्स

Moga Police Distributed Water: मोगा पुलिस ने चिलचिलाती गर्मी में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए एक सराहनीय पहल की है। इसके…

Moga Police: मोगा पुलिस ने गर्मियों में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को बांटे वाटर कूलर और आइस बॉक्स

Moga Police Distributed Water:

मोगा पुलिस ने चिलचिलाती गर्मी में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए एक सराहनीय पहल की है। इसके तहत, धूप में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर बांटे गए। इस पहल की अगुवाई DSP सिटी जतिंदर सिंह गिल ने की। उन्होंने बताया कि यह कदम माननीय SSP अजय गांधी के आदेशों के अनुसार उठाया गया है, ताकि PCR, ERV और ट्रैफिक पुलिस सहित वे सभी कर्मचारी, जो लंबे समय तक धूप में काम करते हैं, उन्हें गर्मी से राहत मिल सके।

60 वाटर कूलर और 60 आइस बॉक्स बांटे

DSP सिटी जतिंदर सिंह गिल ने बताया कि पंजाब पुलिस में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को समय-समय पर सम्मानित किया जाता है। उनके कल्याण के लिए विभिन्न कदम भी उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा गर्मियों के मौसम में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरे जिले में लगभग 60 वाटर कूलर और 60 आइस बॉक्स बांटे गए हैं। ये सुविधाएं विशेष रूप से उन कर्मचारियों को दी गई हैं जो सीमा चौकियों, आंतरिक नाकों और ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात हैं, ताकि उन्हें चिलचिलाती गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े और वे अपनी ड्यूटी ठीक से निभा सकें। DSP ने कहा कि SSP द्वारा कल्याण कोष से की गई यह पहल पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

अन्य ख़बरें जानें-

Fatehgarh Sahib Lawyer Protest: फतेहगढ़ साहिब के वकीलों ने बुढलाडा में वकील पर हुए हमले 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *