ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पुलिस वाले की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक पुलिस वाला ऑटो को धक्का लगाता दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पर आया ऑटो वाला सिंघम
वहीं अब सोशल मीडिया पर पुलिसवाले की ये तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी है। कोई इसे सिंघम बोल रहा है, तो कोई इस फोटो को हैप्पी एंडिग बोर रहा है।
आया रे हमारा सिंघम
बतादें इस फोटो को ‘बेंगलुरु पुलिस’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर शेयर किया है इस पुलिस वाले के फोटो की खूबसूरती समझने के बाद इंटरनेट पर पब्लिक इस पुलिसकर्मी की खूब तारीफ कर रही है, एक तरफ पब्लिक इसे सलाम कर रही है, तो कोई इन्हें अपना ‘सिंघम’ बता रहा है
पुलिसवाले हमेशा तैयार रहते है शुक्रिया !
जब एक यूजर ने लिखा कि रिश्वत ना देने के बाद पुलिसकर्मी ऑटो को घर ले जा रहा है। इस पर एक आईपीएस अफसर ने कमेंट किया, ..शव उठाने से लेकर ऑटो में धक्का लागने तक… पुलिसवाले हमेशा तैयार रहते हैं शुक्रिया!
लोगों के दिलों में छाया पुलिसकर्मी
दरअसल बेंगलुरु पुलिस ने इस फोटो को शेयर किया है तस्वीर में पुलिसकर्मी एक ऑटो ड्राइवर की मदद करता नजर आ रहा है, इसे देखकर लग रहा है कि ऑटो रिक्शा खराब होने के बाद उसे सही जगह तक पहुंचाने के लिए पुलिसकर्मी ऑटो ड्राइवर के साथ मिलकर उसमें धक्का मार रहा होगा ।



