झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: मतदान केंद्र पर पुलिस की गोलीबारी में 1 की मौत, 2 घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  झारखंड के सिसई विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर शनिवार को सुरक्षाबलों पर पथराव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  झारखंड के सिसई विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर शनिवार को सुरक्षाबलों पर पथराव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा गोलियां चलाने के बाद एक ग्रामीण की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।पथराव की घटना में सिसई थाने के प्रभारी अधिकारी, दो हवलदार और एक पत्रकार सहित आठ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। यह घटना गुमला जिले के बधनी गांव में बूथ संख्या 36 पर हुई।

”झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय चौबे ने कहा, “ग्रामीणों ने मतदान केंद्र पर तैनात रैपिड प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) से हथियार छीनने की कोशिश की, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य को जांघ और कंधे पर गोली लगी। वे कथित रूप से खतरे से बाहर हैं और उन्हें रांची के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

“उक्त बूथ पर मतदान रोक दिया गया है। चौबे ने कहा, इस बात की पूरी संभावना है कि इस बूथ पर दोबारा मतदान की घोषणा की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, दो अलग-अलग राजनीतिक दलों के समर्थकों ने बूथ पर तोड़फोड़ की। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप किया लेकिन उन्होंने पुलिस बल के अधिकारीयों के साथ भी लड़ाई की।

अधिकारियों ने कहा कि, ग्रामीणों ने पुलिस से हथियार छीनने शुरू किए और उन पर पथराव किया। मरने वाले ग्रामीण की पहचान गिलानी अंसारी के रूप में हुई थी और जिन्हें पुलिस की गोली लगने से अशफाक अंसारी और खूफा अंसारी की मौत हो गई थी।

पथराव में सिसई थाने के प्रभारी अधिकारी विष्णु देव चौधरी, पुलिस कांस्टेबल अखिलेश यादव और राहुल, पुलिस चालक सीताराम सिंह, पत्रकार सीताराम सिंह और तीन ग्रामीण घायल हुए हैं। घायलों को गुमला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। गुमला के पुलिस अधीक्षक एके झा और जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए थे।

दूसरे फेस के चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के दूसरे फेस के लिए चुनाव शनीवार को सुबह 7 बजे से जारी हैं। सिसई में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और स्पीकर दिनेश उरांव झामुमो के उम्मीदवार जिग्गा सुसरान होरो के साथ उनकी टक्कर में खड़े हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *