ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिहार में वफादारी की मिसाल पेश करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर सभी हैरान हो जाएंगे। यहां सीवान जिले में एक वफादार कुत्ते ने अपनी जान दे दी, लेकिन अपने मालिक

मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार रात महाराजगंज नगर के निजामतपुर गांव के मुकेश पांडेय के घर में एक विषैला सांप घुस गया। इसके बाद वहीं बैठे उनके पालतू कुत्ते की नजर सांप पर पड़ गई और सांप से जा भिड़ा।
मालिक के प्रति अपनी वफादारी निभाते हुए वह आखिरी सांस तक सांप से लड़ा और दोनों की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उनकी नजर मृत कुत्ते और सांप पर पड़ी। कुत्ते की वफादारी और मौत देखकर सभी गांव वालों की आंखें नम हो गई।

