विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की खास तैयारी, संकल्प पत्र का सोशल मीडिया पर भी होगा असर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। पूरी तैयारियों के साथ भाजपा मैदान में उतर गई है। इसी के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। पूरी तैयारियों के साथ भाजपा मैदान में उतर गई है। इसी के चलते भाजपा के संकल्प पत्र का सोशल मीडिया पर भी पूरा असर रहने वाला है।

बता दें भाजपा ने 18 रथ तैयार करवाए हैं, जो हर विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से सुझाव ले रहे हैं। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी लोगों के सुझावों पर ही अगले पांच साल के लिये अपना संकल्प पत्र तैयार करती है। इसके लिये mskharyana.com नाम से एक वैबसाईट और फेसबुक पेज भी बनाया गया है।

साथ ही एमएसके अंडरस्कोर नाम से इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल भी बनाया गया है, ताकि लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके भी संकल्प पत्र के लिये सुझाव दे सकें। उन्होंने बताया कि 6710000028 नम्बर पर व्हाट्सएप करके भी लोग संकल्प पत्र के लिये सुझाव दे सकते हैं।

दरअसल, कृषि मंत्री धनखड़ बुपनिया गांव में देर शाम पहुंचे थे, उन्होंने कहा कि जब संकल्प पत्र तैयार हो जायेगा, तो उसे सोशल मीडिया पर भी रिलीज किया जायेगा। धनखड़ ने बताया कि विधानसभा चुनावों के लिये भाजपा कार्यकर्ता तैयार है। 18 अगस्त को कालका से मुख्यमंत्री की रथ यात्रा शुरू हो रही है, जो 26 अगस्त को झज्जर जिले में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की रथयात्रा को लेकर जिले के लोगों में जोश और उत्साह बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *