ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मां के मंदिर में लोग पूजा करने जाते है, लोग मां से सही रास्ते पर चलने के लिए आर्शीवाद मांगते है। पर चोरों ने चोरी करने के लिए मां का मंदिर को भी नहीं छोड़ा है।
मामला जालंधर से सामने आया है जहां पर चोरों ने माता के मंदिर को अपना निशाना बनाया है।
चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट और अंदर पडी गुल्लक के ताले तोड़ कर हजारों रुपए की नगदी लूट कर फरार हो गए।
हालांकि चोरों की करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वही दूसरी तरफ पुलिस ने सीसीटीवी को अपने कब्जे में लेते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।



