ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर जिले में बनी शुगर मिल से निकला केमिकल ब्यास दरिया में मिल गया था जिस कारण दरिया में रह रही लाखों की तादार में मछलियों की मर गई जिस कारण प्रशासन ने मिल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुगर मिल को सील कर दिया।

बेशक शुगर मिल को सिल कर दिया गया पर अभी तक मिल के प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। सूत्रों के अनुसार पंजाब के एक आईएफएस अधिकारी कुलदीप कुमार की शिकायत के बावजूद भी चड्ढा शुगर मिल के मालिक के खिलाफ अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। 
वही दूसरी तरफ सूत्रों का ये भी कहना है कि सियासी दबाव होने के कारण ये मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है। गौरतलब है कि मिल मालिक जसदीप कौर चड्ढा मुख्यमंत्री कैप्टन के धार्मिक मामले के सलाहकार परमजीत सरना की भतीजी है। हालांकि इस मामले के बारें में वातावरण मंत्री और प्रदूष्ण बोर्ड के चेयरमैन के साथ बातचीत की गई तो उन्होने मामले की जल्द जांच होने की बात कही है।
