ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सऊदी अरब अपने परिवार के लिए तीन साल पहले गए निशान सिंह का आखिरकार शव गुरदासपुर के गांव लंगरवाल पंहुचा।
बता दें कि निशान सिंह तीन साल पहले सऊदी अरब गया था और वहां एक दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद शव को भारत लाने में काफी रुकावट आ रही थी।
जिसके बाद परिवार ने हेल्पिंग हेल्पलेस संस्था से सम्पर्क किया। उनकी मदद से निशान सिंह के शव को भारत वापिस लाया गया। बता दे कि निशान सिंह 3 बहनों का एकलौता भाई था।
घर के आर्थिक हालातों को सुधारने के लिए वो सऊदी अरब गया था।



